हिमाचल वन विभाग में ‘58’ साल की नौकरी भूल जाइये! 500 फोरेस्ट गार्ड के पद खत्म, सुक्खू सरकार करेगी नई भर्ती, 16 हजार मिलेगा वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने फोरेस्ट विभाग में गार्डों की भर्ती को लेकर अहम फैसला किया है। सरकार ने वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड के 500 रेगुलर पदों को खत्म कर दिया है और अब इसके बदले में 500 अस्सिटेंट फोरेस्ट गार्डों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेशों में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश में 500 फॉरेस्ट गार्ड के पद समाप्त कर उनकी जगह 500 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पद बनाए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति 16,000 रुपये प्रतिमाह के फिक्स मानदेय पर की जाएगी और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेश.

आदेशों में साफ किया गया है कि इन पदों में 50 प्रतिशत कोटा वन मित्रों के लिए निर्धारित रहेगा और नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली लागू होगी। साथ ही वन मित्रों के लिए किसी प्रकार का अनुभव अनिवार्य नहीं रखा गया है हालांकि, इसमें यह साफ नहीं है कि नई भर्ती कितने समय के लिए होगी औऱ क्या ये रेगुलर पोस्ट होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...