सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट बांटे तो होगी कड़ी कार्रवाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बांटे जा रहे पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में रोजाना कचरा फैलने पर नगर निगम हमीरपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है।

निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने इन कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स का वितरण न करें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में आए दिन सड़कों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैल रहा है। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की अपील के बावजूद अगर कोई संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा...