डॉ. ओपी शर्मा का सम्मान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को रिकांगपिओ में आयोजित राज्य समारोह के दौरान हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत जिला हमीरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा के सम्मान में सोमवार को यहां सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में एक समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल, हमीरपुर जिले के साहित्यकारों एवं लेखकों लाल चंद ठाकुर, रत्न चंद शास्त्री, होशियार सिंह, दलीप सिंह, देश राज कमल, केसर सिंह पटियाल, डॉ. सुशीला गौतम, केहर सिंह, अनिल कुमार सोनी और संतोष कुमारी ने डॉ. ओपी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को शॉल, टोपी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. ओपी शर्मा ने इस सम्मान के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव, निदेशक, जिला भाषा अधिकारी तथा समस्त साहित्यकारों और लेखकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे साहित्यिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी वह साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। समारोह का वातावरण साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों ने डॉ. ओपी शर्मा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एसपीयू मंडी: यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी

हिमखबर डेस्क सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर...

फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिमखबर डेस्क उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड...

Himachal Weather Alert: प्रदेश में 6 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से...