चंबा के कसाकड़ा में नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

कसाकड़ा मोहल्ले में युवक ने किराए के मकान में रहने वाली नाबालिग के साथ बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

आरोपी भी नाबालिग बताया गया है। पुलिस पीडि़ता का चिकित्सीय परीक्षण करवाने सहित आगामी औपचारिकताएं पूर्ण करने में जुट गई है। पीडि़ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शहर के कसाकड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी।

17 नवंबर, 2025 को आरोपी वहां आ पहुंचा औरआरोपी ने बिना उसकी सहमति के दुष्कर्म किया। आरोपी की इस करतूत का खुलासा परिजनों के साथ कर दिया।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...