स्कूल में पेट दर्द से खुली नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात, सौतेला पिता गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बेटियां अपने परिवार में ही सुरक्षित नहीं रही हैं। जिला कांगड़ा के बाद अब मंडी से भी एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची को स्कूल में अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। शिक्षिका ने गंभीरता दिखाते हुए बच्ची की जांच करवाई। जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ दो बार गलत काम किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और छह के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...