चंबा में चलती बस की ब्रेक हुई फेल, बस में सवार थे 50 से ज्यादा लोग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक सरकारी बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। जुम्महार से चंबा के लिए आज सुबह 7:45 बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई। इस दौरान घूम नामक एक जगह पर अचानक सरकारी बस की ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित हो गई।

बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुम्महार से चम्बा के लिए रवाना हुई बस की घूम नामक स्थान पर ब्रेक फेल हो गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए बस पर नियंत्रण पा लिया, जिससे 50 से ज्यादा सवारियों की जान-जान बाल बची।

ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे टकरा दिया, ताकि बस सड़क से नीचे खाई में न उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर बस ड्राइवर समय रहते स्थिति को नहीं संभालता तो ये हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल था, कई यात्री इस हादसे से सहमे हुए भी नजर आए।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद परिवहन विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से चंबा जिले की अलग-अलग सड़कों पर पुरानी और खटारा हो चुकी बसों को भेजा जा रहा है, जिससे कई बार ये बसें चलते-चलते ही खराब हो जाती हैं और सड़क किनारे खड़ी हो जाती हैं।

लोगों का कहना है कि ये खराब बसें हमेशा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। लोगों ने सरकार से चंबा जिले में नई बसों को चलाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चंबा जिले में अलग-अलग रूटों पर पुरानी खटारा बसों को भेजा जा रहा है, जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है और लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे में सरकार को सोचना चाहिए कि अगर इस तरह की बसें भेजी गई, तो आने वाले समय में लोग धरना प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेंगे।

विजय कुमार सकलानी, एसपी चंबा के बोल 

आज सुबह हिमाचल प्रदेश निगम की बस की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होने से टला है, हालांकि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और इस मामले की जांच की जा रही है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऑनलाइन पेमेंट करते बंद हुआ मोबाइल फोन, पेट्रोल पंप कर्मियों ने किया नरक जैसा टॉर्चर

हिमखबर डेस्क औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर...

धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत, मुख्यमंत्री ने 500 KV सौर ऊर्जा संयंत्र किया शुरू; लाखों में होगी आय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल...

उपायुक्त ने किया फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

जनगणना के दौरान हो डाटा का सही एकत्रीकरण एवं...