हेलीकॉप्टर रेस्क्यू से बची दो जिंदगियां, पालमपुर में भर्ती पैराग्लाइडर; सरकार की त्वरित कार्रवाई

--Advertisement--

हेलीकॉप्टर की मदद से दो पैराग्लाइडरों का रेस्क्यू, सरकार ने अभिलंब उठाया कदम, दोनों पैराग्लाइडर विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती : हेमराज बैरवा 

हिमखबर डेस्क

बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सड़क संपर्क न होने के कारण सरकार द्वारा तत्काल हेलीकॉप्टर सहायता का अनुरोध किया गया, और अभिलंब कार्रवाई करते हुए दोनों पैराग्लाइडरों का सफल रेस्क्यू किया गया।

ये जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्थान निवासी पैराग्लाइडर पायलट अरुण सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक अन्य पैराग्लाइडर रंजन गुप्ता पेड़ पर फंस गए थे। दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से विशेष बचाव अभियान चलाया गया।

समन्वित प्रयासों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम और जोखिमपूर्ण क्षेत्र में स्थित था, जहां पैदल पहुंचने में कई घंटे लग सकते थे। ऐसे में हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ही एकमात्र प्रभावी विकल्प था। पुलिस, स्थानीय बचाव दल तथा एयरफोर्स के समन्वय से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...