कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके क्लर्क और जेओए आईटी के नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें रेगुलर हो चुके कर्मचारियों को बैकडेट से 2024 से रेगुलर किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला के एलीमेंट्री शिक्षा उपनिदेशकों को ऐसे सभी क्लर्क और जेओए आईटी के दस्तावेज भेजने के निर्देश जारी किए हैं, जो अपनी सर्विस में दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं।

दैनिक आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर जिलों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया है। 23 अप्रैल, 2026 को शिमला स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जारी इस आदेश के अनुसार सभी जिला उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में कार्यरत क्लर्क तथा जेओए आईटी कर्मचारियों का पूरा विवरण एकत्र करें।

यह निर्देश विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने 30 सितंबर 2024 और 30 सितंबर 2025 तक दैनिक आधार पर लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली है और जो राज्य सरकार की नीतियों के तहत नियमितीकरण के पात्र हैं। यह आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 16 अप्रैल 2026 को जारी एक पत्र के संदर्भ में दिया गया है, जिसमें सभी जिलों से इस प्रकार के पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी।

अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित सूचनाएं तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है।जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अंतर्गत आने वाले सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जुटाएं।

इसके बाद निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी संकलित कर केवल दो दिनों के भीतर निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। यदि किसी जिले में इस श्रेणी का कोई भी पात्र कर्मचारी नहीं है, तो संबंधित कार्यालयों को रिपोर्ट भेजनी होगी। विभाग ने इस पूरे कार्य को अत्यंत आवश्यक और समयबद्ध बताते हुए इसमें किसी भी प्रकार की देरी न करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...