शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति पेशे से शादियों में काम करता था। घटना वाली रात वह किसी शादी समारोह से वापस घर लौटा था। उस समय वह शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद उसने अचानक कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रैफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया, इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...