अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को यहां वार्ड नंबर-9 के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत वृत्त स्तरीय पोषण पखवाड़ा शिविर आयोजित किया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सभी सुख-सुविधाओं के बावजूद कुपोषण की समस्या एक आम बात हो गई है।

इसलिए, हमें अपनी आम दिनचर्या में अपने भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषकर, गर्भवती एवं धात्री माताओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए उनके आहार में सभी पोषक तत्वों का समावेश होना चाहिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि गर्मियों में पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।अगर गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो उसका बच्चा भी स्वस्थ होगा।

गर्भवती तथा धात्री माताओं को मौसमी फल-सब्जी तथा भरपूर नींद लेनी चाहिए। शिविर में उपस्थित लोगों ने कुपोषण को दूर करने की शपथ भी ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला से लेकर चंबा तक तबाही का मंजर, कहर बनकर बरपी सोमवार की दरमियानी रात

हिमखबर डेस्क हिमाचल में सोमवार की दरमियानी रात कहर बनकर...

वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क मंडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए...