एमसी चुनाव 2026: मंडी में कंट्रोल रूम स्थापित, शिकायतों के लिए संपर्क नंबर जारी

--Advertisement--

एमसी चुनाव 2026 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, एसडीएम सदर मंडी कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम, संपर्क नंबर जारी, एमसी चुनाव 2026 के लिए एमसीएमसी नोडल अधिकारी नियुक्त, मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कार्यों के लिए दो अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मंडी, 23 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

नगर निगम चुनाव 2026 के सुचारू संचालन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी रूपिन्द्र कौर द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम एसडीएम कार्यालय, सदर मंडी में कार्य करेगा, जहां से चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

कंट्रोल रूम के लिए दूरभाष नंबर 01905-225207 जारी किया गया है, जिस पर आमजन तथा संबंधित अधिकारी आवश्यकता अनुसार संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक कार्यालय एसडीएम सदर मंडी के फतेह सिंह को नियुक्त किया गया है।

उनका मोबाइल नंबर 9817666045 है। कंट्रोल रूम के संचालन में सहयोग के लिए वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार तथा जेओए (आईटी) जगदीश को तैनात किया गया है। ये दोनों अधिकारी कंट्रोल रूम में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करवाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान, शिकायतों का त्वरित निपटारा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

वहीं इसके साथ नगर निगम चुनाव 2026 के दृष्टिगत मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु सदर मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नायब तहसीलदार, सदर मंडी रमेश शर्मा को एमसीएमसी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 94180-60505 है। इसके अतिरिक्त एपीआरओ मंडी विनोद वर्मा को  सहायक नोडल अधिकारी (एमसीएमसी) नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 70187-00897 है।

एमसीएमसी के माध्यम से चुनाव अवधि के दौरान मीडिया में प्रसारित सामग्री की निगरानी, विज्ञापनों के प्रमाणीकरण तथा आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के...