मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा पर सीएम सुक्खू का भरोसा, ऑपरेटरों को राहत की उम्मीद

--Advertisement--

एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मिले टैक्सी एवं ट्रक आपरेेटर्स, मुख्यमंत्री ने मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का दिया आश्वासन

धर्मशाला, 23 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

एटीएस (आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मामले को लेकर बस, टैक्सी एवं ट्रक आॅपरेटर्स की मांगों के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

यह जानकारी देते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आॅपरेटर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से भी आग्रह किया कि वे आॅपरेटर्स की समस्याओं को देखते हुए इस मुद्दे की पैरवी केंद्र सरकार के समक्ष करें।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस जांच को आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रदेश में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर कांगड़ा जिला की विभिन्न आॅपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारियों प्रेसिडेंट विक्की पठानियां, करतार पठानियां, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा कपिल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...