भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ फार्म रोड निर्माण, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

--Advertisement--

फार्म एक्सेस रोड निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, भदरोई में भूमि पूजन के साथ 19.43 लाख की योजना का शुभारंभ, स्किल्स कैंप भी आयोजित

सरकाघाट/मंडी 23 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने बुधवार को भदरोई में बीपीएमयू सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली उप-परियोजना एफआईएस भदरोई में 430 मीटर लंबे फार्म एक्सेस रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क के लिए कुल 19,43,176 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

पवन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि फार्म एक्सेस रोड के निर्माण से किसानों को अपने खेतों तक सुगम पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी और समय व श्रम की बचत होगी। यह पहल क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर बेसिक इंजीनियरिंग स्किल्स कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों से जुड़ी मूलभूत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही किसानों को जाईका की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया।

किसानों को सोलर फेंसिंग, फार्म मशीनरी और हल्दी (टर्मरिक) की खेती जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। पवन ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की विकासात्मक गतिविधियां क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर बीपीएम डॉ अश्वनी कुमार, एओ निशांत पराशर, एईओ अंकिता कुमारी, सीई शशि पाल शर्मा, जेई अश्वनी कुमार तथा सुपरवाइजर रोहित राणा सहित लगभग 40–45 किसान और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं परियोजना अधिकारियों की भागीदारी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...