‘…तो सुक्खू नहीं ठाकुर कौल सिंह होते हिमाचल के मुख्यमंत्री’, बयान से चुनावी माहौल में उठा सियासी तूफान!

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आगामी शहरी निकाय और पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। मंडी जिला के पंडोह में आयोजित एक सम्मान समारोह उस समय सुर्खियों में आ गया, जब प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

जनसभा के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे आठ बार जिताया इसके लिए मैं आपका आभारी हूं, लेकिन जब मुझे जिताना सबसे ज्यादा जरूरी था, उस समय आप मुझे जीत नहीं दिला पाए।

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव चुनाव जीत गया होता तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मैं मुख्यमंत्री होता।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि, “अगर मैं 2022 का विधानसभा चुनाव चुनाव जीत गया होता तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मैं मुख्यमंत्री होता और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जाते।

कौल सिंह ठाकुर के इस बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है, बल्कि इसे कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों और नेतृत्व को लेकर एक बड़े संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

कौल सिंह ठाकुर के बयान ने बढ़ाई हलचल

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, नगर निगम और पंचायत चुनावों से ठीक पहले इस तरह के बयान कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं। वहीं, विपक्षी दल भाजपा के लिए यह मुद्दा किसी बड़े अवसर से कम नहीं है, जिससे वह कांग्रेस पर निशाना साध सकती है।

अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह बयान प्रदेश की राजनीति को और गरमा सकता है, जिससे चुनावी माहौल और भी दिलचस्प होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र कुमार ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, चुनावी बिगुल बजते ही कांग्रेस पार्टी ने तेजी दिखाते हुए बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी काजल ठाकुर बनी भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के...

20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

हिमखबर डेस्क बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10...

टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की...