हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने किराये को लेकर नई दरें लागू की हैं।

नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के कमरा नंबर 405, 406, 407, 307, 308, 309 और 310 का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार नई दिल्ली हिमाचल सदन का कमरा नंबर 303, 304, 101 और 102, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरा नंबर 202, 203, 204, 107, 108 और 109 और शिमला स्थित विल्लीज पार्क सर्किट हाउस के चयनित कमरों के लिए भी यही दर लागू रहेंगी। पहले कमरों का रेट 1200 रुपये था।

सरकार ने कमरों के आवंटन और उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन भवनों में 30 फीसदी कमरों की पुष्टि रात 12 बजे और 50 फीसदी कमरों की पुष्टि शाम 5 बजे तक की जाएगी। केवल वही व्यक्ति कमरों में ठहरेंगे, जिनके नाम पर बुकिंग होगी।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखें। नई दरों के लागू होने से राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ सुविधाओं के रखरखाव में भी सुधार आने की संभावना जताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के...