हिमाचल प्रदेश में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 355 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, कांगड़ा व मंडी में सबसे ज्यादा पोस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में (फिजिकल एजुकेश टीचर) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। राज्य सरकार शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों को भरेगी। बैचवाइज आधार पर इसके लिए 3 व 4 जून को प्रदेश के 12 जिलों में काउंसलिंग होगी।

उम्मीदवारों को इस बार विभाग ने बड़ी राहत दी है। उम्मीदवार को काउंसलिंग के लिए अपने ही जिला में उपस्थित रहना होगा। वह अन्य किसी भी जिला में निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (आर्डर आफ प्रेफरेंस) भरकर दे सकते हैं।

इससे पहले उम्मीदवार खुद ही दो से तीन जिलों में कांउसलिंग में शामिल होते थे, ताकि किसी एक जिला में उनका नंबर पड़ जाए। इस बार प्रक्रिया को बदला गया है।

 

क्या है योग्यता

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने बताया कि उम्मीदवार के पास डीपीएड डिग्री, डिप्लोमा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना चाहिए या शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को इसमें छूट का प्रविधान भी है।

किस बैच को बुलाया काउंसलिंग के लिए

  • विभाग ने सामान्य श्रेणी में 31 दिसंबर 2005
  • व एससी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007 तक के बैच वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
  • इसी तरह ईडब्लूएस में 2006,
  • सामान्य श्रेणी वार आफ फ्रिडम फाइटर 31 दिसंबर 2021,
  • व इसी श्रेणी में एससी बीपीएल को 31 दिसंबर 2008,
  • ओबीसी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007,
  • ओबीसी बीपीएल में 31 दिसंबर 2008, एसटी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007
  • एसटी बीपीएल में 31 दिसंबर 2008 तक को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

किस जिला में कितने पद भरे जाएंगे

बिलासपुर, 10, चंबा, 29, हमीरपुर, 18, कांगड़ा, 75.  किन्नौर, 7, कुल्लू, 24, लाहुल स्पीति, 5, मंडी, 62, शिमला, 42, सिरमौर, 30, सोलन, 14, ऊना, 39 = कुल 355

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...