द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय, रैत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ ली। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए हमें छोटे-छोटे प्रयासों से शुरुआत करनी होगी।

उन्होंने सोलर सिस्टम के उपयोग को बढ़ावा देने, प्लास्टिक मुक्त कैंपस बनाने तथा पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति की रक्षा में अपना योगदान दे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करे।

महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक इको-फ्रेंडली वातावरण विकसित किया गया है, जहाँ सोलर सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है तथा पूरे परिसर को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जीएस पठानियां कार्यकारी निदेशक बीएस पठानियां, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, एचओडी सुमित शर्मा, दलजीत सिंह कंपनी कमांडर सहित विभाग और कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...