लोक निर्माण विभाग के 119 दैनिक भोगी बेलदार रेगुलर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत करूणामूलक आधार पर तैनात 119 दैनिक भोगी बेलदार रेगुलर होंगे। चार वर्षों का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले बेलदारों को यह तोहफा मिला है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने मंजूरी प्रदान कर आगामी आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें अधीक्षण अभियंताओं को पात्र कर्मचारियों की नियमितीकरण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में दैनिक भोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 119 बेलदारों की सेवाएं नियमित करने की मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 31 मार्च, 2026 तक लगातार चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत रेगुलर किया जाएगा।

यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है, जो वर्षों से विभाग में दिहाड़ी आधार पर सेवाएं दे रहे थे और नियमितीकरण का इंतजार कर रहे थे। जारी आदेशों के तहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को इस सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने हर कैलेंडर वर्ष में न्यूनतम 240 दिन कार्य किया है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह सीमा 180 दिन है।

इसके अलावा संबंधित कर्मचारियों के पास बेलदार पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता भी पाई गई है। नियमित होने वाले कर्मचारियों की सूची में ऊना, नाहन, जोगिंद्रनगर, मंडी, रोहड़ू, बिलासपुर, पालमपुर, शिमला, नूरपुर, सोलन, शाहपुर, धर्मपुर, हमीरपुर, कुल्लू, रामपुर और डलहौजी समेत प्रदेश के विभिन्न सर्किलों और मंडलों के कर्मचारी शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ ई. एनपी सिंह ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए है कि पात्र कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया को तय समय में पूरा किया जाए और इसकी सूचना प्रदेश मुख्यालय को भी प्रेषित की जाए। तय समय में पूरी की जाए और इसकी सूचना मुख्यालय को भेजी जाए।

विभाग ने कहा है कि नियमितीकरण सरकार की अधिसूचना के तहत भविष्य प्रभाव से लागू होगा। रेगुलर होने के बाद कर्मचारियों को वेतनमान, महंगाई भत्ता, छुट्टियों का लाभ, सेवा सुरक्षा और अन्य सरकारी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही भविष्य में अन्य लाभों का रास्ता भी खुलेगा। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है। बहरहाल लोक निर्माण विभाग के इस निर्णय से दिहाड़ी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है।

लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह के बोल 

उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का कहना है कि विभाग में करूणामूलक आधार पर नियुक्त हुए दैनिक भोगी बेलदारों को रेगुलर कर दिया गया है। इस संबंध में आगामी आदेश भी जारी कर दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट...

कांगड़ा: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध...

विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय...