10वीं की छात्रा पर युवक ने बरसाए पत्थर, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें; पीड़िता IGMC में उपचाराधीन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा की छात्रा पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिए। हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में डर का माहौल पैदा कर रही है, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय एक महिला ने बताया कि “ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई थीं, अब बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिएं।” गत दिनों जिला मंडी कॉलेज छात्रा सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी, अब शिमला में छात्रा पर पथराव की घटना ने चिंता में डाल दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

SSC JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास के लिए 1748 पद, जानिए कब तक भर सकते हैं आवेदन फॉर्म

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों...

HPRCA Exam Dates: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को, JOA-IT की 28 सितंबर से

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26044...