अत्यंत दु:खद : माजरा थाना के युवा हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह का निधन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब सिरमौर जिले में तैनात 42 वर्षीय मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार जारी था। वहीं, उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह (नं. 390) पुलिस थाना माजरा, पांवटा साहिब में तैनात थे और वर्ष 2024 से यहां बतौर जांच अधिकारी (आईओ) अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन (19 अप्रैल 2026) पहले वह अवकाश पर गए थे।

इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। दिवंगत कुलदीप सिंह, पुत्र तुलसी राम, जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट (डाकघर गागल शिकौर) के निवासी थे।

वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए कुलदीप सिंह अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बनने के बाद, वह वर्ष 2024 से माजरा थाने में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने एक बेहतरीन जांच अधिकारी (IO) के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

कुलदीप सिंह तहसील पच्छाद के गांव बोहलघाट (डाकघर गागल शिकौर) के रहने वाले थे। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का विशाल पहाड़ टूट पड़ा है। मिलनसार स्वभाव के कुलदीप सिंह के जाने से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।

सिरमौर पुलिस के आला अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

ॐ शांति ॐ!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आदमखोर तेंदुए का आतंक! देर रात दुकान में घुसकर वेल्डर पर हमला, मौत

देर रात आदमखोर तेंदुआ एक दुकान में घुस गया...

SSC JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास के लिए 1748 पद, जानिए कब तक भर सकते हैं आवेदन फॉर्म

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों...

HPRCA Exam Dates: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को, JOA-IT की 28 सितंबर से

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26044...