राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गूंजेगा गिरिपार का नाम, ‘ग्रेट खली’ के गांव का यश राणा अंडर-17 में चयनित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गिरिपार के हाटी क्षेत्र से एक बार फिर खेल प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। लाधी पंचायत के धिराइना गांव के होनहार पहलवान यश राणा का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

यश राणा, मशहूर रेसलर ‘ग्रेट खली’ के गांव से संबंध रखते हैं, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति प्रेरणा का माहौल पहले से ही मजबूत है। यश राणा ने 15 अप्रैल को नालागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। अब वह 28 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यश वर्तमान में ऊना स्थित हॉस्टल में रहकर कुश्ती की बारीकियां सीख रहे हैं। यश की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण साफ झलकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगातार अभ्यास और दृढ़ निश्चय के साथ खुद को इस स्तर तक पहुंचाया है। उनके कोच और स्थानीय लोगों का कहना है कि यश में आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है।

यश राणा के चयन से उनके पिता सुरेश राणा और माता चंद्रकला बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यश बचपन से ही कुश्ती के प्रति जुनूनी रहा है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यश की यह सफलता अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरित करेगी। अब सभी की नजरें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां यश राणा अपने प्रदर्शन से प्रदेश और क्षेत्र का नाम और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...