भटियात में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

तहसील भटियात की नगाली पंचायत के तहत आते शुकडाह गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गुब्बारा दिखा तो तुरंत ही पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

बता दें कि इसी पंचायत के गांव में कुछ दिन पहले भी पाकिस्तानी गुब्बारा मिल चुका है। ऐसे में बार-बार क्षेत्र में मिलने वाले पाकिस्तानी गुब्बारे को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। एयरप्लेन नुमा इस गुब्बारे में अंग्रेजी में पीआईए और उर्दू में भी कुछ लिखा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नगाली पंचायत के तहत आते शुकडाह गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम: श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट

हिमखबर डेस्क श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी श्री...

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की...

देहरा के अमित राणा चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखाएंगे अंपायरिंग का दम

हिमखबर डेस्क कहते हैं कि अगर इरादे पहाड़ों जैसे मजबूत...