दो दिन चला प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन में दक्ष बने अधिकारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू के तत्वावधान में आयोजित उप-मंडल स्तरीय दो दिवसीय IRS (Incident Response System) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन आज कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टीपरपज़ भवन, कुल्लू में किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को IRS की संरचना, विभिन्न घटकों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, भूमिकाओं की स्पष्टता सुनिश्चित करना तथा त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना रहा।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को मेडिकल फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी एवं CPR प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, एक group exercise का आयोजन भी किया गया, जिसमें IRS के अंतर्गत IRT (Incident Response Team) के सदस्यों की भूमिकाओं एवं दायित्वों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कुल्लू के सभी उप-मंडलों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

इस प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति के रूप में दिलीप कुमार, मास्टर ट्रेनर, IRS (Incident Response System), भारत सरकार ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव साझा किया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में Sh. Nishant Thakur, SDM Kullu एवं Ms. Surbhi Negi उपस्थित रहे। कार्यक्रम में Sh. Kamal Kishore Bhandari, Company Commander, Home Guards & Civil Defence, Rakesh Kumar, Training & Capacity Building Coordinator DDMA Kullu सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...