आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) मंडी अपूर्व देवगन ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव- 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जिला राजस्व अधिकारी मंडी हरीश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की निगरानी करेंगे। यह शिकायतें आपदा नियंत्रण कक्ष, उपायुक्त कार्यालय मंडी में प्राप्त होंगी, जिनका निपटारा प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार नोडल अधिकारी अपने सहयोग के लिए अधिकारियों की तैनाती भी कर सकेंगे।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त जिला राजस्व अधिकारी मंडी आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

नोडल अधिकारी से संबंधित शिकायतों के लिए जिला राजस्व अधिकारी, मंडी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 94184-78500 तथा दूरभाष नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203 और 01905-226204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...