छुट्टी के दिन नहीं चलती सरकारी और निजी बसें, लोग हो रहे परेशान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कांगड़ा के कई स्थानीय रूटों पर रविवार को सरकारी और निजी बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन रूटों में कांगड़ा से नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, जसौर, सेराथाना, पटियालकड़ जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि छोटे रूटों पर बसों का संचालन न होने से उन्हें निजी वाहन या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि रविवार को भी इन रूटों पर बस सेवाएं बहाल रखी जाएं। अगर बस सेवा नियमित रूप से चलती रहे तो उनकी यात्रा और जीवन सरल हो सकता है।

एचआरटीसी डीएम पंकज चड्ढा के बोल 

उधर, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा ने कहा कि रविवार को अधिकतर रूटों पर सवारियां नहीं मिलती हैं। इस कारण छोटे रूटाें पर बसों का संचालन नहीं होता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related