हिमाचल: ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने MLA राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, जानें वजह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप लगाया गया है कि विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार किया गया।

इससे पहले रविवार को दौलतपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच जारी है।

दरअसल, हिमाचल दिवस पर एमसी पार्क ऊना में एक कर्मचारी ने एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान को श्रद्धांजलि देने के लिए आवाज लगाई, इससे पहले कि कुलदीप पुष्प गुच्छ लेकर आगे बढ़ते विधायक भड़क गए। कहा-मैं चार बार का विधायक हूं, मुझे पहले बुलाना चाहिए था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...