सिया हत्याकांड के बाद एक और मामला: मंडी कॉलेज की छात्रा का किराये के कमरे में मिला शव, डायरी से पन्ने मिले गायब

--Advertisement--

सिया हत्याकांड के बाद एक और मामला: मंडी कॉलेज की छात्रा का किराये के कमरे में मिला शव, डायरी से पन्ने मिले गायब।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सिया हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, दूसरी ओर मंडी के जेल रोड में एक ओर छात्रा की मौत ने सबको चौंका दिया है।

बताया जा रहा है कि धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पता तब चला जब मामा के फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया, जब उसकी सहेली ने जाकर देखा तो आशना ने फंदा लगा लिया था।

पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन छात्रा डायरी लिखती थी उसके पन्ने गायब मिले हैं। ऐसे में स्वजन को भी इस आत्महत्या पर संदेह है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया है। छात्रा का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कालेज में करवाया गया।

जानकारी के अनुसार लड़की को रिश्तेदार की शादी में जाने की तैयारी थी, उसने मामा के साथ वहां जाना था। मामा उसे फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठाया, जब उसकी सहेली को फोन किया और सहेली उसके कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर झूल रही थी।

सूचना मिलते ही उसके मामा भी वहां पहुंचे। साथ ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मामले की जांच की।‌बताया जा रहा है कि छात्रा ने अलग-अलग कपड़ों की गांठ बनाकर रस्सी बनाई थी, जिससे फंदा लगाया। अब पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और डायरी को भी अपने कब्जे में लिया।

क्या कहना है भाई का

छात्रा के भाई ने बताया कि बहन पढ़ने में अच्छी थी। धर्मपुर कालेज में प्रवक्ता न होने के कारण उसने मंडी कॉलेज में दाखिला लिया था। एकदम से क्या हुआ समझ नहीं आ रहा। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

छात्रा के स्वजन ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही डायरी लिखना आरंभ की थी। इस डायरी के पन्ने गायब होने के कारण स्वजन भी इस आत्महत्या पर संदेह जता रहा है। वहीं पुलिस अब फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला से लेकर चंबा तक तबाही का मंजर, कहर बनकर बरपी सोमवार की दरमियानी रात

हिमखबर डेस्क हिमाचल में सोमवार की दरमियानी रात कहर बनकर...

वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क मंडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए...