बद्दी के बसंती बाग में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, दो गाडिय़ां जलीं

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग में रविवार को ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने के कारण अचानक धमाका हुआ और चिंगारियां निकलते ही पास खड़ी दो गाडिय़ां आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

समय रहते आग बुझा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

शुरुआती जांच में ट्रांसफार्मर का ओवरहीट होना ही ब्लास्ट का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा 2026: बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक आवंटन

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों...

“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने...

भयानक हादसा: स्टेशन से रवाना होते ही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...