उपमुख्यमंत्री ने डलहौजी में 96 करोड़ 32 लाख की तीन परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

--Advertisement--

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग द्वारा 315 करोड़ की राशि के कार्य प्रगति पर, आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल तथा स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

डलहौजी – भूषण गुरूंग 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख धनराशि वाली तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

उपमुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के अंतर्गत 67 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (सुधार एवं विस्तार) तथा 25 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (संवर्धन एवं आल्हा जल संग्रहण सुधार) का विधिवत लोकार्पण किया।

साथ में उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना डलहौज़ी (अवरोधन एवं दिशा परिवर्तन) का शिलान्यास भी किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी स्थित परिधि गृह परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल तथा स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि डलहौज़ी शहर में पर्यटन की दृष्टि से भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

शहर की 40 लाख लीटर प्रतिदिन की मौजूदा क्षमता को इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बढ़ाकर 80 लाख लीटर प्रतिदिन किया गया है। अब कुल 120 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता उपलब्ध होने से लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।

इसके अंतर्गत 220 किलोमीटर पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई गई है तथा 26 जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। नई योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत किया गया है।

जिसमें जल शोधन संयंत्र, पंपिंग प्रणाली, भंडारण टैंक तथा वितरण नेटवर्क का विस्तार शामिल है। इन परियोजनाओं से डलहौज़ी नगर परिषद, छावनी क्षेत्र, वायुसेना स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 315 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने जारी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मल निकासी योजना डलहौजी का कार्य वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री आशा कुमारी की मांग पर डलहौजी–पठानकोट वोल्वो बस सेवा का परिचालन प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया।

मुकेश अग्निहोत्री का कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने स्वागत करते हुए उन्हें शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के अंतर्गत पंजाब राज्य में आने वाले हिस्से के उन्नयन कार्यों का मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाने तथा जिला चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने डलहौजी बस स्टैंड के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत वन अनुमति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता भी जताई।

ये रहे उपस्थित 

सामाजिक कार्यकर्ता भारती नैय्यर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, अध्यक्ष भलेई माता प्रबंधन समिति कमल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शर्मा, एसडीएम अनिल भारद्वाज, मुख्य अभियंता जल शक्ति उत्तरी क्षेत्र दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा: उद्घाटन के साढ़े तीन साल बाद पासू सब्जी मंडी शुरू

नीशु मोंगरा ने किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ,...

हिमाचल में मंत्री-विधायकों के बाद अब अफसरों का वेतन भी स्थगित, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंत्रियों-विधायकों के...

बद्दी के बसंती बाग में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, दो गाडिय़ां जलीं

बद्दी - रजनीश ठाकुर  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग...

धर्मशाला में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, एक साथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा ने किया स्वागत

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष...