7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 11 वर्षीय किशोर पर लगा आरोप; मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 11 साल के बच्चे पर सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने थाने में अपनी बेटी के साथ हुई इस बर्बरता की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं, पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के आरोपित की पहचान मात्र 11 वर्षीय बालक के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता और आरोपित बालक, दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संकल्प एक्सपीडिशन-2026: परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा कैडेट्स का हौसला

परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’...

“मजदूरों! घेरो दिल्ली” का ऐलान, 1-2 दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे हजारों मजदूर

1-2 दिसम्बर को दिल्ली में मजदूरों के ऐतिहासिक प्रतिरोध...

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...