ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पदों के लिए 20 से 23 अप्रैल तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा अलेना ऑटो लिमिटेड, प्लॉट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में 18 से 45 आयु वर्ग (केवल पुरुष) के लिए ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के कुल 200 पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 20, 21, 22 व 23 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

  • उन्होंने बताया कि 50 पदों के लिए 20 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रोहड़ू,
  • 50 पदों के लिए 21 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रामपुर,
  • 50 पदों के लिए 22 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय कुमारसैन
  • तथा 50 पदों के लिए 23 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय सुन्नी में साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
  • इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आई.टी.आई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 78888-90406 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...