मंडी सिया हत्याकांड: मां के सामने सिर हिलाकर कबूला अपना गुनाह, बीड़ी के लिए झगड़कर घर से निकला था आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सिया हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना वाले दिन आरोपी की मां से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकला था। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है।

शनिवार को पुलिस ने मौके की निशानदेही की। आरोपी ने घटनास्थल व वहा से जाने के रास्ते के बारे में बताया। पूरे रूट की मैपिंग करवाई गई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मां से कहासुनी के बाद वह धार में एक गोशाला में चला गया। यहां से वह गोपालपुर पंचायत से होते हुए गोपालपुर चौक से घटनास्थल की ओर बढ़ा।

यहां गुस्से से भरे आरोपी को रास्ते में सिया मोबाइल पर बात करती हुई मिल गई। आरोपी ने छात्रा पर दराट से हमला कर दिया। इस कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

हत्या के बाद एक महिला के चिल्लाने व लोगों के आने पर आरोपी गोपालपुर चौक से मंदिर की ओर भागा। इसके बाद वह नाले के रास्ते होते हुए नगला नाला तक पहुंच गया, जहां उसे स्थानीय लोगों ने दबोचा था।

शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल से लेकर उसके बताए पूरे रास्ते की पड़ताल की। वहीं छात्रा और आरोपी के नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है सूत्रों के अनुसार आरोपी ने यह भी कबूला है कि उसने उसी जगह पर छात्रा को मारा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महीने में एक या दो बार ही दिहाड़ी लगाकर कुछ पैसे कमा पाता था। पैसे न होने की सूरत में रास्ते में गिरे बीड़ी के टुकड़ों को लेकर वह घटनास्थल के पास मंदिर में माचिस लेकर इन्हें पीता था।

आरोपी पेड़ों की छंटाई करने में माहिर है। एसपी भी खुद पूछताछ कर रहे हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है।

दावा किया कि एक-दो दिनों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकाघाट में सुबह कॉलेज जा रही छात्रा क दराट से वार कर आरोपी विकास ने हत्या कर दी थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मां के सामने सिर हिलाकर कबूला अपना गुनाह

सिया हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी विकास के माता-पिता ने अपने बेटे से इस हत्याकांड के बारे में पूछा कि क्या हत्या तूने की है तो आरोपी ने सिर हिलाते हुए गुनाह कबूला।

इस मामले में आरोपी की माता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि बेटे ने गलत किया है तो फांसी पर लटका दो। अब खुद के सामने बात होने पर आरोपी ने वारदात कबूली है। पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर लाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...