नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मोबाइल विक्रेता ने फोन देने के बहाने दुकान पर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मंडी शहर में मोबाइल की दुकान चलाता है। पीड़िता के साथ उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए  से नाबालिग से संपर्क किया था और फिर धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाई।

आरोप है कि पांच दिन पहले आरोपी ने नया मोबाइल फोन देने का लालच देकर उसे दुकान पर बुलाया। जब नाबालिग दुकान पर गई तो वह उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीत्ती बताई।

गुरूवार शाम को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, शुक्रवार शाम को इस मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब पीड़िता ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने के लिए भी मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। फिलहाल, पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपी पहले भी विवादित और संदिग्ध गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है।

अभिमन्यु वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी के बोल 

नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संकल्प एक्सपीडिशन-2026: परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा कैडेट्स का हौसला

परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’...

“मजदूरों! घेरो दिल्ली” का ऐलान, 1-2 दिसंबर को दिल्ली में जुटेंगे हजारों मजदूर

1-2 दिसम्बर को दिल्ली में मजदूरों के ऐतिहासिक प्रतिरोध...

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...