चंबा के भटियात क्षेत्र में दुखद घटना, व्यक्ति ने की आत्महत्या

--Advertisement--

बकलोह /- 17 अप्रैल – भूषण गुरूंग 

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ाना के गांव नडीनाल के एक व्यक्ति ने मकान के लेंटर के निकले हुए सरिए से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

गिरधारी लाल अपनी पत्नी के साथ कई सालों से कुमलाडी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

शुक्रवार को भी सुबह के समय गिरधारी की पत्नी बकलोह क्षेत्र में किसी घर पर कार्य करने के लिए गई हुई थी।और 11 बजे के करीब कुमलाडी का एक व्यक्ति जब रास्ते से जा रहा था उसने गिरधारी को लेंटर के निकले हुए सरिए के फंदे से लटका हुआ देखा।

व्यक्ति ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों उसकी पत्नी और पूर्व प्रधान को दी पूर्व प्रधान ने इस घटना बारे पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही लोगों ने गिरधारी के शव को नीचे उतार दिया था पुलिस की जांच पड़ताल में गिरधारी के परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका न जताने के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल चुबाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...