कोटला – स्वयम
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन के निरंतर विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभाओं में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कांगड़ा के संगठनात्मक जिला नॉर्थ नूरपुर के अंतर्गत विधानसभा ज्वाली में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक भाली में आयोजित की गई, जो जोनल सह प्रभारी सौरभ बेहल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ये रहे उपस्तिथ
इस बैठक में जिला कांगड़ा के ऑब्जर्वर पूर्ण चंद, राज्य कमेटी सदस्य कैप्टन बलदेव चौधरी, राज्य प्रवक्ता अमन कुमार धवन, जिला नॉर्थ नूरपुर के अध्यक्ष सुशील बेहल, उपाध्यक्ष करनैल सिंह, सोशल मीडिया टीम से निखिल सिंह, विधानसभा ज्वाली के ऑब्जर्वर जीवन ठाकुर, अध्यक्ष भरत भूषण तथा संगठन मंत्री कारण कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

