कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक में उठा बकाया भुगतान का मुद्दा, सरकार के प्रति बढ़ा रोष

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला की त्रिमासिक बैठक विश्रामगृह कोटला में अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन महासचिव जोगिंद्र सिंह द्वारा किया गया।

इस बैठक में विभिन्न – विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों का वेतन संबंधी देनदारियों का भुगतान एक मुश्त किया जाए। इस विषय पर पेंशनरों में भारी रोष पनप रहा है। यह रोष सरकार के प्रति नरात्मक हो सकता है। और लंबित महंगाई भत्ता जो कि 13 प्रतिशत है उसका शीघ्र अति शीघ्र भुगतान किया जाए।

इस देनदारी का बकाया भी लाखों रुपए बन चुका है। इस कारण भी पेंशनर सरकार के प्रति अपनाएं जा रहे रवैये पर संतुष्ट नहीं है। कई विभागो के चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित जनवरी 2016 से जनवरी 2022 का बकाया अभी तक नहीं दिया गया है।

जो की अधिसूचना सरकार द्वारा की गई उसका भी अनादर किया जा रहा है। जो कि उन कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है।

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें अमीं चंद जो कि जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत हुए हैं, उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग मंडल जवाली व नूरपुर में सेवानिवृत हो चुके पेंशनरों को अभी तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

बैठक में प्रस्ताव पारित करके जल शक्ति विभाग को सूचित किया गया है कि इन पेंशनरों के बकाए का शीघ्र अति शीघ्र भुगतान किया जाए।

ये रहे उपस्तिथ

इस बैठक में जिला कांगड़ा पेंशनर संघ के संयुक्त सचिव मदनलाल, प्रेम भारद्वाज, मनमोहन मेहता, मदन शर्मा, जगदीश, मिस्र सिंह, कुलदीप सिंह ,जनक राज, चंद्र मोहन, मनमोहन द्विवेदी, प्रीतम , मिल्खी राम, सविता महाजन, तारा देवी, तिलक राज ,संसार शर्मा, प्रेम आदि पेंशनरों व पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...