जेई सिविल की निकली 149 वैकेंसी, एचपीआरसीए 10 अप्रैल से शुरू करेगा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

--Advertisement--

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, एचपीआरसीए 10 अप्रैल से शुरू करेगा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क

राज्य चयन आयोग ने जेई (सिविल) के 149 पदों को भरने की सूचना विज्ञापित की है। यह पद पोस्ट कोड 26016 के तहत भरे जाएंगे। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दो मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन रिक्यूटमेंट एप्लिकेशन भर सकते हैं।

जेई (सिविल) के इन 149 पदों में 55 पद जनरल कैटेगिरी से, ईडब्ल्यूएस से 19, सामान्य वार ऑफ फ्रीडम फाइटर के दो, एससी अनारक्षित के 30, एससी बीपीएल के पांच, एससी डब्ल्यूएफएफ का एक, ओबीसी अनारक्षित के 25, ओबीसी बीपीएल के पांच, एसटी अनारक्षित के पंाच और एसटी बीपीएल के दो पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन के अनुसार ये पद जॉब ट्रेनी के आधार पर भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 23500 रुपए फिक्स अमाउंट वेतन के रूप में दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...