गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 'अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस' के उपलक्ष्य में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसे खेलों में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश गौतम और कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम, ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है, जो उनके पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया I गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार तथा प्रो. डॉ. दर्श गौतम ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शॉटपुट में कंडाघाट की कृतिका ने स्वर्ण, रैहन की सुकन्या ने रजत और कंडाघाट की वंशिका ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में तलवाड़ के रमन परमार को स्वर्ण, अंबोटा के रोहन वर्मा को रजत और किन्नौर के मनीष राणा को कांस्य पदक मिला।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...