नशे की तलब ने बनाया खूनी! महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर के सरकीधार क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई वृद्ध महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने गुरूवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने संभवतः नशे की खेप खरीदने या लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्याकांड की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

नैना देवी जंगल के पास एक कुटिया में अकेले रहने वाली 78 वर्षीय वृद्ध महिला बौद्ध भिक्षु ओरजे शोकी का शव 4 मार्च को उनके कमरे से बरामद हुआ था। उनके शरीर पर तेजधार हथियार के कई गहरे घाव थे, जिससे यह स्पष्ट था कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उन पर हमला किया था। मृतका के पति की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद से वह धार्मिक कार्यों के लिए वहां अकेली रह रही थीं।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने स्वयं मौके का मुआयना कर SIT का गठन किया था। पुलिस पिछले एक महीने से संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। एसपी ने पुष्टि की है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष दो फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...