त्रियूंड में रास्ता भटके युवक, एक घायल, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फंसे, एसडीआरएफ ने किए रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

त्रियूंड में बारिश और ओलावृष्टि के बीच रास्ता भटक जाने से दो युवक फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस बीच चंबा का एक युवक घायल हो गया हैं, जिसे धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर किया है।

बता दें कि आपातकालीन सेवा 108 सोलन से पुलिस थाना मकलोडगंज को सूचना प्राप्त हुई कि अनमोल नामक युवक ने फोन कर बताया कि उसका दोस्त गगनदीप त्रियूंड ट्रैक पर लापता हो गया है।

इसके बाद डीडीएम कंट्रोल रूम धर्मशाला को सूचित कर मौके के लिए टीम रवाना की गई। रेस्क्यू टीम ने सोमवार देर रात करीब अढ़ाई बजे त्रियूंड क्षेत्र से गगनदीप को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस जांच में सामने आया कि कर्ण चड्डा निवासी जिला चंबा अपने चार दोस्तों गगनदीप, अनमोल, श्वेत और साहिल के साथ त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए निकले थे।

तीन युवक पहले पहुंच गए, जबकि गगनदीप और अनमोल पीछे रह गए। अचानक बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने के कारण दोनों रास्ता भटक गए।

अनमोल ने फोन कर बताया कि वह दोनों रास्ते में चीड़ के पेड़ के नीचे रुके हुए हैं। इसके बाद अन्य साथियों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

एएसपी बीर बहादुर सिंह‌ के बोल 

कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते यह घटना हुई। घायल युवक को उसके दोस्त इलाज के लिए टांडा ले गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...