हुनरमंद बनी बेटियां: आरसेटी में सीखा सॉफ्ट टॉयज बनाने का हुनर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 28 महिलाओं को खिलौने (सॉफ्ट टॉयज) बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने उद्यम स्थापित कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों का गठन करके भी महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार चला सकती हैं। इसमें आरसेटी और विभिन्न बैंक भी उनकी भरपूर मदद करेंगे।

नीरज कुमार आनंद ने महिलाओं को बैंकों की ऋण योजनाओं, बीमा योजनाओं, अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, ट्रेनरों, मूल्यांकनकर्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, नीलम राणा, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, ट्रेनर पुष्पा देवी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...