द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के रोटरेक्ट क्लब के द्वारा और रोटरी क्लब शाहपुर के सौजन्य से रक्त दान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम शाहपुर, डॉ. गणेश उपस्थित रहे। वहीँ विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजिनियर . सुरेश महाजन उपस्थित रहे।
उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
मुख्याथि ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान और पुनीत कार्य है, जो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन को बचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।
शिविर के सफल संचालन में स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस शिविर में महाविद्यालय रोटरी क्लब सहित क्षेत्र के अनेक युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में सराहनीय योगदान दिया।
वहीँ शिवम् इंफोटेक शाहपुर ने कार्यक्रममें भाग लेने वाले सभी सवयंसेवको के लिए जल पान का आयोजन किया ।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
वहीं विश्व खुशी दिवस के अवसर को भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इसमें डॉ. श्रीकांत लगवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में खुश रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. लगवाल ने कहा कि खुश रहना न केवल मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सफलता की कुंजी भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर खुशी और सकारात्मकता का संदेश फैलाया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवन्धक निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानियां, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष सतिंदर गौतम, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष अभिनव राणा, डॉ मनीष शर्मा टांडा मेडिकल कॉलेज, डॉ श्रीकांत लगवाल पूर्व और्वेदिक विभाग के अधिकारी, तन्वी, सचिव अशिता आदि उपस्थित रहे।

