पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर वॉर मेमोरियल पर भी हुई चर्चा

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज शिमला में युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने की।

बैठक के दौरान युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही शाहपुर में प्रस्तावित वॉर मेमोरियल के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला युद्ध संग्रहालय को शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इसी तर्ज पर शाहपुर में वॉर मेमोरियल के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही संबंधित कमेटी द्वारा स्थल का अवलोकन किया जाएगा।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशेष सचिव, सैनिक कल्याण बोर्ड हरबंस सिंह ब्रस्कोन भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...