होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

वर्ष 2026 में रंगों का पर्व होली आज तीन मार्च को मनाया जा रहा है लेकिन इस साथ ही खग्रास चंद्रग्रहण भी है। यानी होली और चंद्रग्रहण एक ही साथ हैं। शाहपुर के ज्योतिषी आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा के अनुसार 3 मार्च होली के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 3:19 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा।

खास बात ये कि यह उदित चंद्र ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा निकलते समय ही ग्रहण दिखाई देगा। लगभग 17 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह से ढका रहेगा, जिसे पूर्ण खग्रास स्थिति कहा जाता है। ज्योतिषी आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रहण से पहले शुरू होने वाले सूतक काल में पूजा-पाठ, शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान करना उचित नहीं माना जाता, इसलिए इस दौरान लोग विशेष सावधानी बरतते हैं और ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा-अर्चना करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप चंद्रग्रहण के दिन यानी 3 मार्च को होली खेलते हैं तो विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। ग्रहण के समय केवल सूखे रंग यानी गुलाल से होली खेली जा सकती है। इससे पर्व की धार्मिक मान्यता बनी रहती है और किसी तरह का ग्रहण दोष भी नहीं लगता।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पानी से होली खेलने से बचना है क्योंकि, यह शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं माना जाता। वहीं, ज्योतिषी आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रहण काल साधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इस दौरान इष्ट देव या गुरु मंत्र की माला जप करने से मंत्र सिद्धि का लाभ मिलता है।

क्यों मनाया जाता है होली पर्व?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, होली की शुरुआत श्रीकृष्ण और राधा रानी की अठखेलियों से हुई थी। कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण का रंग सांवला था और राधा रानी गोरी थीं जिसपर श्रीकृष्ण मां यशोदा से अक्सर शिकायत किया करते थे कि वे सांवले क्यों हैं। यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण को कहा कि तुम अपने जैसा रंग राधा के चेहरे पर लगा दो जिससे दोनों एक जैसे दिखने लगें।

श्रीकृष्ण खुश होकर अपने मित्रों के साथ राधा रानी को रंग लगाने निकल गए। माना जाता है कि श्रीकृष्ण और उनके मित्रों ने राधा रानी और गोपियों के संग जमकर रंग खेला। इसके बाद से ही होली मनाने का चलन शुरू हो गया और हर साल बेहद उत्साह के साथ रंगों का पर्व होली मनाया जाने लगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...