डरा धमका कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन

--Advertisement--

बद्दी में पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डिजिटल पेमेंट के सहारे लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने तेजी और तकनीकी जांच के दम पर भंडाफोड़ किया है।

मारपीट कर लोगों को डराकर उनके खातों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाने वाले पांच आरोपियों को बद्दी पुलिस ने वारदात के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

हाउसिंग बोर्ड फेज वन बद्दी निवासी रजनीश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गोल मार्केट के समीप पांच युवकों ने उसे घेर लिया, उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके गूगल-पे खाते से 23,260 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए और फिर उसे मौके से भगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस की साइबर और जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यूपीआई ट्रांजेक्शन की डिजिटल पड़तालए बैंक खातों की ट्रैकिंग तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की कडिय़ां जोड़ते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर पूरे गिरोह को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी धखडू माजरा (बद्दी) चंदन प्रसाद निवासी गया बिहार हाल निवासी बद्दी, गोलू निवासी गोपालगंज बिहार, मोहम्मद आफताब तथा मोहम्मद फरमान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

लोगों से अपील

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि क्षेत्र में जबरन वसूली या साइबर माध्यम से लूट करने वाले किसी भी असामाजिक तत्त्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अजनबी के दबाव में आकर फोन या भुगतान ऐप का उपयोग न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...