अंदराणा में घर का ताला तोड़ गहने ले उड़े चोर

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब की बार चोरों ने पंचायत सकोह के अंदराणा गांव में सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया है।

मकान मालकिन शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय ध्रुव देव पिछले करीब एक माह से अपनी बेटी के पास दिल्ली में रहने गई हुई थी। शकुंतला देवी ने बताया कि रविवार सुबह जब वह वापस घर लौटी तो दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी हुई थी।

जब अंदर के कमरों में देखा तो सभी कमरों के ट्रंक व अलमारियां खुली पड़ी थीं और अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि एक अलमारी में सोने की तीली व चांदी की भारी-भरकम चेन सहित कुछ पैसे, जो थैली में रखे हुए थे, गायब थे।

उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और मुआयना किया, जबकि आलमपुर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...