कॉलेज कैंपस में छात्र संगठनों के धरने-प्रदर्शन पर रोक, आऊटसाइडरों पर कसेगा शिकंजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में छात्र संगठनों के बीच हुए लड़ाई-झगड़े को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। कॉलेज प्रबंधन ने परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के धरने-प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।

अब कोई भी छात्र संगठन या कार्यकर्ता बिना अनुमति के कैंपस में नारेबाजी या प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। यदि कोई नियम तोड़ता है, तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बीएड और वार्षिक परीक्षाओं के चलते लिया फैसला

प्रशासन के इस कड़े फैसले के पीछे मुख्य वजह आगामी परीक्षाएं और शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाना है। सोमवार से कॉलेज में बीएड प्रशिक्षुओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसके लिए यहाँ परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसके अलावा 20 मार्च से कॉलेज की नियमित वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अगर कैंपस में शोर-शराबा या प्रदर्शन होता है, तो परीक्षार्थियों को भारी दिक्कत हो सकती है। इसी को देखते हुए अब किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलना भी मुश्किल होगा।

बिना आई-कार्ड गेट से नहीं मिलेगी एंट्री

कॉलेज प्रशासन ने आऊटसाइडर्स पर शिकंजा कसने के लिए भी कमर कस ली है। अब कॉलेज के मुख्य द्वार पर सख्त चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी छात्र को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गौर हो कि जिले में चम्बा कॉलेज में सबसे अधिक छात्र संख्या है, जहां औसतन 4 से 5 हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इतनी बड़ी संख्या की आड़ में अक्सर बाहरी तत्व कॉलेज में घुसकर माहौल खराब करते हैं। अब सुरक्षा कर्मी सख्ती से आई-कार्ड चैक करेंगे।

प्राचार्य बोले- माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

चम्बा कॉलेज के प्राचार्य राकेश राठौर ने स्पष्ट किया है कि छात्र संगठनों के आपसी झगड़ों के कारण कॉलेज का माहौल खराब हो रहा था। अब परीक्षाएं सिर पर हैं, इसलिए किसी भी संगठन को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना आई-कार्ड के प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और नियमों का पालन सख्ती से करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...