भड़ोली में ब्यास नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबे, दो किए रेस्क्यू, एक लापता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के भडोली गांव के निकट ब्यास नदी में नहाते हुए तीन युवक पानी में डूब गए जिनकी आयु 20 से 23 वर्ष बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण कुछ दोस्त ब्यास नदी पर नए बन रहे फोरलेन के पुल के पास गपशप लगा रहे थे।

इसी दौरान उनमें से कुछ दोस्त ब्यास नदी के पानी में नहाने उतर गए। अचानक ही तेज बहाव में तीन युवक बहने लगे जिनमें से दो को शोर मचाने पर उनके दोस्तों और आस पास के लोगों ने डूबने से बचा लिया। परंतु एक युवक का अभी तक अभी सुराग नहीं लगा है।

सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सभी युवक आस-पास के गांव के ही निवासी हैं। करीब 2 घंटे से लापता युवक की पानी में तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...