भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो युवकों की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा शनिवार देर रात को हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिए गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत जाणा के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस बोलेरो कैंपर में कुल पांच युवक सवार थे। जिनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्त के साथ घायलों को रेस्क्यू किया और उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।

हादसे में 20 वर्षीय अविनाश और 23 वर्षीय प्रकाश की मौक पर ही मौत हो गई है। युवक गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे।हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जोखिम भरा और पहाड़ी नुमा रास्ते में राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्त के साथ घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाए गए।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल के बोल 

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हादसा शनिवार रात को हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत और तीन युवक घायल हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...