जिला खेल परिषद ने खेल कल्याण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए

--Advertisement--

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह डाइट मनी और दस हजार रुपये वार्षिक खेल सामग्री सहायता

मंडी, 16 नवम्बर – हिमखबर डेस्क

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि जिला खेल परिषद मंडी की खेल कल्याण योजना के लिए वर्ष 2025-26 के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह डाइट मनी तथा दस हजार रुपये वार्षिक खेल सामग्री सहायता दी जाएगी।

उन्होंने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वॉलीबॉल, बास्केटबाल, हैंडबॉल, कुश्ती, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, स्विमिंग, चेस, कराटे डू, भूसु, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो और सॉफ्टबॉल संघों के सचिवों को पात्र खिलाड़ियों के नाम 30 नवम्बर तक कार्यालय में भेजने को कहा है।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल अंडर 20 जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों पर लागू होगी। वही खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड या सिल्वर मेडल हासिल किया हो और वर्तमान में आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में नियमित रूप से जुटे हों।

जिला खेल परिषद की वार्षिक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष प्रत्येक खेल या खेल संघ से केवल दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यदि किसी खेल से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो आईआरडीपी और बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि एशियन और ओलंपिक खेलों में शामिल विधाओं के खिलाड़ियों को भी अतिरिक्त महत्व दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे अपने प्रशिक्षण की मासिक रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ष संतोषजनक प्रदर्शन न करने की स्थिति में खिलाड़ी को योजना से बाहर किया जा सकता है। योजना का लाभ उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा जो मार्च 2025 तक सभी निर्धारित शर्तें पूरी करेंगे।

इस योजना के अंतर्गत प्रति खिलाड़ी को दो हजार रुपये प्रतिमाह डाइट मनी और छह हजार रुपये वार्षिक खेल किट या उपकरणों की खरीद के लिए प्रदान किए जाएंगे। राज्य या भारत सरकार के किसी खेल छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। खेल संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण स्थल, प्रशिक्षक और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा भी आवेदन के साथ भेजें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...